Live news of the country and the world 29 October 2025 | Aaj Tak Live Aaj Tak Breaking News 29 October 2025 दिन भर की खबरें 29 अक्टूबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 28 अक्टूबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ेंमहागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र का नाम 'बिहार का तेजस्वी प्रण' रखा गया है। इस पत्र के जरिए महागठबंधन ने 25 मुख्य कार्यों के माध्यम से जहां बिहार बदलने की बात की, वहीं तरक्की का नया इतिहास लिखने का संकल्प भी लिया है। मंगलवार को पटना में जारी इस घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना, हर घर सरकारी नौकरी, और 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ नए वादे भी शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने मिलकर इस घोषणा पत्र को जारी किया। सीएम फेस की घोषणा के बाद महागठबंधन के जारी इस साझा चुनावी घोषणा पत्र में अलग-अलग खंड बनाए गए हैं। रोजगार और युवा खंड के जरिए नौकरी के वादे किए गए हैं, वहीं दिव्यांग वर्ग के लिए भी योजनाओं का वादा किया गया है। पत्र में शिक्षा सुधार, जन स्वास्थ्य और चिकित्सा सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और वंचित समुदाय के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं। इसके अलावा पत्र में कृषि, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा मजदूर वर्ग के लिए भी वादे किए गए हैं, और गरीबों के लिए भी कई योजनाओं की शुरुआत करने का दावा किया गया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने दावा किया कि हम झूठे, टूटे-फूटे वादे नहीं करते हैं। जो कहते हैं, वो करते हैं; जो कह रहे हैं, वो करेंगे। कुछ दिनों में हम बताने जा रहे हैं कि कैसे नौकरियां मिलेंगी। उन्होंने कहा, "2020 में वही लोग बोलते थे कि कैसे होगा और क्या होगा। जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उसे हम एक नौकरी देंगे। यह संभव होने वाला है। इस पर किसी को असमंजस की स्थिति नहीं रखनी चाहिए।" घोषणा पत्र की प्रस्तावना में साफ तौर पर कहा गया है कि इंडिया गठबंधन की सरकार सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय को भी समान महत्व देगी। हमारी सरकार राज्य के हर वर्ग एवं समुदाय के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध होगी। घोषणा पत्र के जरिए कहा गया है कि हमारा यह संकल्प पत्र सिर्फ एक सामान्य चुनावी दस्तावेज नहीं, बल्कि समृद्ध, न्यायपूर्ण और खुशहाल 'नए बिहार' के निर्माण की दिशा में हमारा संकल्पित, ठोस और ऐतिहासिक कदम है। राष्ट्रपति आज राफेल में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (29 अक्टूबर, 2025) अंबाला, हरियाणा का दौरा करेंगी, जहां वह राफेल में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि इससे पहले 8 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति ने असम के तेजपुर वायु सेना केंद्र पर सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कल 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों को स्वीकृति दे दी। आठवां केंद्रीय वेतन आयोग अस्थायी निकाय होगा। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। यह अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी अनुशंसाएं देगा। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 29 सितंबर, 2025 को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों, अर्थात मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार (आजीवन), द्रोणाचार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अधिसूचनाएं मंत्रालय की वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड की गईं थीं।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब, आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 4 नवंबर, 2025 (मंगलवार) कर दी गई है। पात्र खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं से पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्हें समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 2 करोड़ के पार हुआ ‘माई भारत’ का पंजीकरण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अपनी प्रमुख युवा सहभागिता पहल ‘माई भारत’ (मेरा युवा भारत) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत इस प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह उपलब्धि विकसित भारत @ 2047 की दिशा में राष्ट्र की सामूहिक यात्रा में भारत के युवाओं के बढ़ते उत्साह और भागीदारी को दर्शाता है। भारत में वृद्धजन भारत में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी 2036 तक लगभग 23 करोड़ तक बढ़ने का अनुमान है, जो कुल जनसंख्या का लगभग 15% है। वर्ष 2036 तक क्षेत्रीय असमानताएं बढ़ने की उम्मीद के साथ, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित दक्षिणी राज्यों में वृद्धों की आबादी अधिक है। रेस्टोरेंट में बदसलूकी करने वाला बिहार पुलिसकर्मी निलंबित कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने कटिहार के एक रेस्टोरेंट में भाई-बहन के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने के आरोप में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राम चंद्र मंडल को निलंबित कर दिया है। चौधरी ने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं। निलंबन आदेश 28 अक्टूबर को जारी किया गया था और कटिहार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के...