Live news of the country and the world 6 November 2025 | Aaj Tak Live Aaj Tak Breaking News 6 November 2025 दिन भर की खबरें 6 नवंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 5 नवंबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें राहुल गांधी ने भाजपा पर चुनाव आयोग की मदद से 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव 'चुराने' का आरोप लगाते हुए 'H Files' दागीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को "वोट चोरी" का एक और बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा की मतदाता सूची में 25 लाख फर्जी मतदाता हैं, जिनके दम पर भाजपा ने चुनाव जीत लिया। वोट चोरी अभियान के तहत अपनी तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गांधी ने हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची साझा की, जिसमें एक ब्राज़ीलियाई महिला मॉडल की तस्वीर को 10 बूथों पर 22 बार अलग-अलग नामों से मतदाताओं के रूप में इस्तेमाल किया गया था। राहुल गांधी ने बिहार SIR में भी वोट चोरी का आरोप लगाया। बाद में उन्होंने एक्स पर लिखा- "बिहार के जमुई ज़िले के धर्मपुर गांव के कुछ लोगों से आज दुनिया को रूबरू करवाया - उनके साथ जो हो रहा है, वह लोकतंत्र के लिए सबसे दुखद और शर्मनाक त्रासदी है। फॉर्म और ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने के बावजूद, गांव के कई लोगों के नाम बिना किसी सूचना या कारण के मतदाता सूची से हटा दिए गए। दिलीप यादव, एक दिव्यांग नागरिक, जिनका कहीं आना-जाना तक मुश्किल है - उनका नाम “अनुपस्थित” बताकर पूरे परिवार समेत हटा दिया गया। सुनीता देवी, बंटी कुमार, क्यूम अंसारी, सबकी कहानी एक जैसी है - न सुनवाई, न कार्रवाई। कई पुराने नाम जबरन मिटाए गए, कई पहली बार के युवा मतदाताओं के नाम जोड़े ही नहीं गए - सैकड़ों लोग लोकतंत्र से बाहर कर दिए गए हैं। क्योंकि वे दलित, पिछड़े या अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। क्योंकि वे शायद BJP और उसके NDA सहयोगियों को वोट नहीं देंगे। यही है असली वोट चोरी - लोगों की आवाज़, अधिकार और मौजूदगी मिटा देना। और ये सिर्फ धर्मपुर नहीं, बिहार के हर गांव की कहानी बन चुकी है। मगर, ये लड़ाई रुकेगी नहीं। संविधान द्वारा दिए गए सबसे बड़े अधिकार, लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार - एक व्यक्ति, एक वोट - की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।" भूपिंदर सिंह हुड्डा का बड़ा आरोप: वोट चोरी से हरियाणा में सरकार बनाई गई! कल दिल्ली में वोट चोरी को लेकर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोगों की आवाज दबाई गयी और वोट चोरी के जरिये हरियाणा में सरकार चोरी की गयी। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सबूतों के साथ वोट चोरी का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने जो गंभीर आरोप लगाए हैं, इससे आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगना लाजमी है। चुनाव आयोग को अपना काम निष्पक्षता से करना चाहिए, जो वो नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि हमने बार-बार कहा है कि इलेक्शन बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। इस बार भी बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस 73 सीटों पर लीड कर रही थी। लेकिन ईवीएम की गिनती में पिछड़ गई। जबकि पिछले 5 चुनावों के नतीजे बताते हैं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग ने पोलिंग वाले दिन 61.19% पोलिंग बतायी। फिर 6 तारीख को 65.65% वोटिंग दिखाई। 7 अक्टूबर को बताया कि 67.9% वोट पड़ी। रातों-रात वोट कैसे बढ़ गयी? हर विधानसभा में औसतन 15175 वोट बढ़ाकर दिखाई गईं। यह बहुत गंभीर मामला है। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे लोकतंत्र का सवाल है। अजीत भारती को हाईकोर्ट का आदेश-CJI पर वीडियो का ब्यौरा सौंपो पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने यूट्यूबर अजीत भारती को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर अपने वीडियो का विवरण मोहाली पुलिस को सौंपने के लिए कहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनके खिलाफ कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है। जैसा कि आप जानते हैं कि अजीत भारती ने पिछले महीने पंजाब पुलिस द्वारा किसी भी तरह की ज़बरदस्ती कार्रवाई से सुरक्षा की मांग करते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। बीती 27 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार से पूछा था कि क्या उनके (अजीत भारती) खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है।बिहार के युवाओं से राहुल की अपीलआज बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव से पहले देर रात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मतदाताओं के नाम एक अपील जारी की। राहुल ने एक्स पर लिखा- "बिहार के मेरे युवा साथियों, मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों, कल का दिन सिर्फ़ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है। आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं - यह सिर्फ़ आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। आपने देखा, हरियाणा में किस तरह भयंकर वोट चोरी का खेल खेला गया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ - हर जगह इन लोगों ने जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश की। अब इनकी नज़र बिहार पर है, आपके वोट पर, आपके भविष्य पर। कल बड़ी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुँचिए, महागठबंधन के अपने प्रत्याशी को वोट दीजिए। बूथ पर हो रही हर साजिश, हर हेरफेर पर सतर्क रहिए - लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, जागरूक जनता होती है। बिहार का भविष्य आपके हाथ में है - “वोट चोरी, सरकार चोरी” की इस साजिश को हराइए। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए, अपने वोट से लोकतंत्र को बचाइए, बिहार को जगाइए। जय हिंद, जय बिहार। आपका साथी, राहुल गांधी।"