Live news of the country and the world 7 November 2025 | Aaj Tak Live Aaj Tak Breaking News 7 November 2025 दिन भर की खबरें 7 नवंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 6 नवंबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ेंतेजस्वी बोले – बिहार ने बदलने की ठान ली है! अब अंधकार नहीं, विकास की सरकार बिहार के पहले चरण के मतदान के बाद महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक भावुक अपील की है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए मतदान किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता हर घर और हर हृदय से एक ही आवाज़ उठा रही है – “नई युवा सरकार लायेंगे।” महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के जोश को सलाम करते हुए तेजस्वी ने कहा कि महापरिवर्तन की लहर अब रुकने वाली नहीं। उन्होंने बिहारवासियों से 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में भी आशीर्वाद देने की अपील की। तेजस्वी ने वादा किया कि अगर जनता मौका देगी तो अगले पाँच सालों में बिहार इतना खुशहाल बनेगा कि 14 नवंबर को लोग “विकास का पर्व” मनाएंगे। जय हिन्द। जय बिहार। ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी का सीधा हमला-कल देर रात प्रियंका गांधी के एक भाषण की क्लिप सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- "भारत के मेरे युवा और Gen Z साथियों, कल ही मैंने सबूतों के साथ साबित किया था कि कैसे हरियाणा में वोट चोरी के ज़रिए सरकार चोरी की गई, और एक पूरे राज्य का जनमत छीन लिया गया। कुछ दिनों पहले बिहार में मैंने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ भी की थी, ताकि जनता को SIR के माध्यम से बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी के बारे में जागरूक किया जा सके। आज, बिहार के कोने-कोने से आ रही खबरें और वीडियो वोट चोरी के सबूतों की कड़ी को और मज़बूत कर रहे हैं। पहले ही लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए थे, अब मतदान केंद्रों पर भी लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है। वहीं, BJP के कई नेता और कार्यकर्ता, जिन्होंने दूसरे प्रदेशों के चुनावों में वोट डाला था, आज बिहार में भी वोट दे रहे हैं। याद रखिए, जो सरकार वोट चोरी से बनती है, वो कभी युवाओं, Gen Z और आम जनता के हित में काम नहीं करती। और जान लीजिए, आपके लोकतंत्र की इस हत्या के मुख्य ज़िम्मेदार हैं: ज्ञानेश कुमार सुखबीर सिंह संधू विवेक जोशी ये चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी हैं, मगर यही संविधान और लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। जिन्हें बनाया गया था मताधिकार का पहरेदार, वही बन गए हैं आपके भविष्य की चोरी में साझेदार।" बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 64% से ज़्यादा मतदानमुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान समाप्त होने तक अनंतिम रूप से 64.46% मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे, जो 1,314 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि 45,341 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में थे। CJI गवई भड़के! कहा – सरकार मेरी बेंच से बच रही है | सुप्रीम कोर्ट में केंद्र पर सख्त टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के अंदर गुरुवार 6 नवंबर को ऐसा क्षण आया जब भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने खुद केंद्र सरकार पर तीखी नाराज़गी जताई। मामला था ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट, 2021 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं का। केंद्र सरकार ने एक बार फिर सुनवाई स्थगित करने की मांग की — लेकिन CJI गवई भड़क उठे। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी अध्यक्षता वाली बेंच से बचने की कोशिश कर रही है क्योंकि उनकी सेवानिवृत्ति में अब कुछ ही दिन बचे हैं। CJI ने दो टूक कहा – “हम पहले ही दो बार समायोजित कर चुके हैं, अब और नहीं। अदालत के लिए यह बहुत अनुचित है।” उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर अटॉर्नी जनरल सोमवार को पेश नहीं होते हैं, तो अदालत स्वयं फैसला सुरक्षित रखेगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब खुद CJI ने पहले भी संकेत दिया था कि केंद्र सरकार उनकी बेंच से फैसला आने से रोकना चाहती है। क्या यह न्यायपालिका बनाम कार्यपालिका की नई टकराहट की शुरुआत है? पूरी रिपोर्ट देखिए।