हिमंत बिस्वा शर्मा पर गौरव गोगोई का पलटवार
गौरव गोगोई का हिमंत बिस्वा शर्मा पर पलटवार
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शरमा पर पलटवार करते हुए कहा है, "वह (असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा) सोचते हैं कि असम के लोग इतने भोले हैं कि उनके बेबुनियाद आरोपों पर यकीन कर लेंगे। उन्हें असम के लोगों की समझ और बुद्धिमत्ता की कोई इज्जत नहीं है। असम के लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सिर्फ झूठी कहानी बनाई है और कैसे उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पद का इस्तेमाल अपने परिवार को अमीर बनाने और अवैध संपत्ति इकट्ठा करने के लिए किया। असम के लोगों ने तय कर लिया है कि हिमंत बिस्वा शर्मा कुछ भी कहें, बदलाव की एक बड़ी लहर आएगी और एक नई सरकार सत्ता में आएगी। एक ऐसी सरकार जो गरीबों के स्वास्थ्य और शिक्षा, आम लोगों को रोजगार और स्थानीय उद्योगों व कारीगरों के हितों के लिए काम करेगी..."
Update: 2025-09-11 05:04 GMT