अब तक की बड़ी ख़बरें | 15 नवंबर 2025 शीर्ष 10 समाचार | ब्रेकिंग न्यूज़ | नवीनतम समाचार हिंदी में | #dblive
15 नवंबर 2025 की अब तक की 10 बड़ी ख़बरें: बिहार चुनाव के नतीजों से बढ़ी सियासी हलचल, हरियाणा कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ यात्रा, आज़म ख़ान को हाई कोर्ट से राहत, पीएम मोदी का गुजरात दौरा, IPL रिटेंशन की अंतिम तारीख, सैन्य धरोहर महोत्सव का समापन, मोहन भागवत का जयपुर दौरा, लाल किला बंद और देशभर में मौसम का मिज़ाज। पढ़ें दिन की सभी प्रमुख अपडेट...;
देश दुनिया की लाइव खबरें
15 नवंबर 2025 | अब तक की बड़ी ख़बरें | शीर्ष 10 समाचार | ब्रेकिंग न्यूज़ | नवीनतम समाचार हिंदी में | #dblive
15 November 2025 | Top Stories So Far | Top 10 News Stories | Breaking News | Latest Hindi News
15 November 2025 | अब तक की बड़ी ख़बरें | Top 10 News | Breaking news | Latest news in Hindi
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में सियासी हलचल हुई तेज। एनडीए को मिला है बहुमत। अब सरकार बनाने की कवायद होगी तेज।
बीजेपी को मिली है जेडीयू से ज्यादा सीटें। जोड़तोड़कर सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है बीजेपी। नीतीश कुमार के सीएम बनने पर संशय बरकरार। बिहार की राजनीतिक हलचल पर रहेगी सभी की निगाहें। अपनी पार्टी का सीएम बनाने का प्रस्ताव रख सकती है बीजेपी।
आज फरीदाबाद पहुंचेगी हरियाणा कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा।
करनाल से हुई थी इस यात्रा की शुरुआत। राज्यव्यापी दौरे पर वोट चोरी के खिलाफ जनता को जागरूक करेगी यह यात्रा। चुनाव आयोग पर दबाव बनाना है इस यात्रा का मकसद। राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव पर हाइड्रोजन बम वाले खुलासे के बाद शुरू की गई है यह यात्रा।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर पूरे हरियाणा चुनाव की चोरी का लगाया था गंभीर आरोप। 8 दिसंबर को पानीपत में पूरी होगी यात्रा।
जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से एक और बड़ी राहत।
कोर्ट ने बहुचर्चित 2016 के यतीम खाना बेदखली प्रकरण की सुनवाई की।
हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर लगी रोक को अगली तारीख तक था बढ़ाया। आज होगी मामले की अंतिम सुनवाई। ट्रायल कोर्ट के 30 मई के आदेशों को बरकरार रखने पर फैसला करेगा हाई कोर्ट।
अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एयरपोर्ट से सदर और फिर वहां से संस्कृत पाठशाला ऑडिटोरियम जाएंगे रक्षा मंत्री।
शाम 4:00 बजे राजाजीपुरम में राजकुमार चिल्ड्रन एकेडमी में वरिष्ठ कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे केंद्रीय मंत्री। राज्यसभा सांसद संजय सेठ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास भी जाएंगे राजनाथ।
आज गुजरात दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कुछ विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत।
डेडियापाड़ा में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे मोदी। इस कार्यक्रम में वह कई विकास परियोजनाओं
का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास। जनता को भी करेंगे संबोधित।
आईपीएल की सभी टीमों के लिए अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सौंपने का आज अंतिम मौका।
आज ही सामने आएगी सभी टीमों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट। फ्रेंचाइियों को गवर्निंग काउंसिल को बताना होगा कि उन्हें किन खिलाड़ियों को रखना है और किन्हें बाहर करना है। जिसके आधार पर 13 से 16 दिसंबर के बीच हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी।
आज तीसरे भारतीय सैन्य धरोहर महोत्सव 2025 का आखिरी दिन। नई दिल्ली में आयोजित किया गया है यह दो दिवसीय समारोह।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे उपस्थित और उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित। भारत के सैन्य इतिहास, विरासत, राष्ट्रीय सुरक्षा और भू राजनीति पर केंद्रित है यह महोत्सव। इसमें देश की तीनों सेनाएं, सैन्य प्रशासक, राजनयिक, शिक्षाविद, थिंक टैंक्स, निजी और
सार्वजनिक उद्योग के लोग और आम लोग भी लेंगे भाग।
जयपुर दौरे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत...
संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे भागवत। 16 नवंबर तक है उनका दौरा। आज शाम 5:30 बजे एसएमएस इंडोर स्टेडियम में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं एकात्मक मानव दर्शन विषय पर देंगे भाषण। इसके अलावा आरएसएस कार्यकर्ताओं के कई समूहों से मिलकर
अनौपचारिक संवाद भी करेंगे मोहन भागवत।
आज भी बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला।
दिल्ली में हुए कार विस्फोट के बाद लिया गया है यह फैसला। i20 कार में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुआ था विस्फोट। एनआईए कर रही है इस मामले की जांच। लाल किले को आम जनता के लिए ओपन करना है या नहीं इस पर आज लिया जाएगा फैसला। विस्फोट के बाद अलर्ट पर है जांच एजेंसियां। सरकार ने विस्फोट को माना है आतंकी घटना।
मौसम का हाल
आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ठंड का अनुमान। सुबह धुंध की है संभावना।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी गिरेगा तापमान। पूर्वी भारत के झारखंड, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से नीचे रहेगा न्यूनतम तापमान। हल्की ठंड और कोहरे की भी है संभावना। गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य रहेगा तापमान।
महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट।
दक्षिणी भारत के तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर पड़ सकती है बौछारें। जबकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ज्यादातर शुष्क रहेगा मौसम।
पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय में सुबह छाई रहेगी धुंध। कुल मिलाकर देश में पैर पसारने लगी है ठंड।