अब तक की बड़ी ख़बरें 16 नवंबर 2025 | शीर्ष 10 समाचार | ब्रेकिंग न्यूज़ | नवीनतम समाचार हिंदी में |DB Live

16 नवंबर 2025 की अब तक की बड़ी ख़बरें—बिहार चुनाव के बाद प्रशांत किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर कर्नाटक कैबिनेट बैठक, झारखंड यात्रा, हरियाणा व हिमाचल के मुख्यमंत्री दौरे, गरुड़-25 वायु युद्ध अभ्यास, चिली राष्ट्रपति चुनाव और देशभर के मौसम अपडेट तक—दिन की शीर्ष 10 महत्वपूर्ण खबरें एक जगह।;

By :  Hastakshep
Update: 2025-11-16 03:25 GMT

16 November 2025 | अब तक की बड़ी ख़बरें | Top 10 News | Breaking news | Latest news in Hindi | #dblive

16 November 2025 | Top Stories So Far | Top 10 News Stories | Breaking News | Latest Hindi News | #dblive

16 नवंबर 2025 की अब तक की बड़ी ख़बरें—बिहार चुनाव के बाद प्रशांत किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर कर्नाटक कैबिनेट बैठक, झारखंड यात्रा, हरियाणा व हिमाचल के मुख्यमंत्री दौरे, गरुड़-25 वायु युद्ध अभ्यास, चिली राष्ट्रपति चुनाव और देशभर के मौसम अपडेट तक—दिन की शीर्ष 10 महत्वपूर्ण खबरें एक जगह...

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर

हार की करेंगे समीक्षा प्रशांत किशोर। एक भी सीट नहीं जीत पाई है जन सुराज। कई सीटों पर जन सुराज को मिले हैं नोटा से भी कम वोट्स। पीके ने चुनाव से पहले किया था दावा कि अगर जेडीयू की 25 सीटें भी आ गईं तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं सभी की निगाहें। कोई नया फैसला ले सकते हैं प्रशांत किशोर।

आज कर्नाटक कैबिनेट की बैठक

विधि मंत्री एच के पाटिल ने दी जानकारी। बैठक में अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण और आंतरिक आरक्षण पर लिया जाएगा फैसला। इस बैठक में जस्टिस एच एन नागमोहन दास आयोग की रिपोर्ट पर होगी चर्चा। राज्य में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण व्यवस्था को स्पष्ट करेगा रिपोर्ट पर फैसला। बैठक में आंतरिक आरक्षण के मुद्दे पर भी होगी चर्चा। बैठक के बाद विस्तृत जानकारी की जाएगी साझा।

आज झारखंड यात्रा का आयोजन

झारखंड राज्य की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर राज्य में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है यह उत्सव। एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है झारखंड यात्रा जो झारखंड की आदिवासी परंपराओं, लोक नृत्य, संगीत और सामुदायिक भावना का मनाता है जश्न। इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा विविध सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का किया जा रहा है आयोजन। रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित हो रहा है कार्यक्रम।

नारनौल दौरे पर सैनी

आज नारनौल दौरे पर रहेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। महाराजा शूर सैनी जयंती के राज स्तरीय समारोह में होंगे शामिल। करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लगभग 110 आवासों का करेंगे उद्घाटन।

सीएम सैनी की यात्रा को लेकर सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम।

रालोद का राष्ट्रीय अधिवेशन आज

आज मथुरा के कोसी कला में आरएलडी का राष्ट्रीय अधिवेशन। राष्ट्रीय अध्यक्ष की की जाएगी घोषणा। किसानों के नेता कई राज्यों से आज पहुंचेंगे मथुरा। 14 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक चला था पार्टी का सदस्यता अभियान, जिसमें 65 लाख बनाए गए हैं नए सदस्य। अधिवेशन में कई राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी किए जाएंगे पेश।

इंडोनेशिया दौरे पर राजनाथ सिंह

आज से दो दिन के इंडोनेशिया दौरे पर रहेंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। इंडोनेशिया में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए आज जकार्ता पहुंचेंगे रक्षा मंत्री। बैठक के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर मंच को करेंगे संबोधित। साथ ही आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करके पारस्परिक रूप से संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा सहयोग मामलों पर भी करेंगे चर्चा।

सुखू का दिल्ली दौरा

आज दिल्ली दौरे पर आ सकते हैं हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू। उत्तर क्षेत्रीय परिषद की सूरजकुंड में होने वाली 32वीं बैठक में होंगे शामिल। इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और मुख्य सचिव किए गए हैं आमंत्रित। बैठक में अंतरराज्यीय मुद्दों पर होगी चर्चा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक की अध्यक्षता।

वायु युद्ध अभ्यास गरुड़ आज से

फ्रांस के मॉनडे मार्सन एयरबेस पर आज से 27 नवंबर तक वायु युद्ध अभ्यास गरुड़ 25 का आयोजन। 10 नवंबर को ही फ्रांस पहुंच चुका है वायु सेना का दल। इसमें एसयू 30 एमKI लड़ाकू विमान और IL78 टैंकर है शामिल। फ्रेंच एयर एंड स्पेस फ़ोर्स के मल्टी रोल फाइटर्स भी इसमें लेंगे भाग। अभ्यास में जटिल, सिमुलेटेड एयर कॉम्बैट, हवाई ईंधन भरने और अंतर संचालन पर दिया जाएगा ध्यान। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक कौशल को मजबूत करने का अहम कदम है गरुड़ 25।

चिली में राष्ट्रपति चुनाव आज

चिली में राष्ट्रपति चुनाव की होगी वोटिंग। मौजूदा राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक दोबारा नहीं लड़ सकते। ऐसे में जीनेट जारा वामपंथी धड़े की तरफ से हैं उम्मीदवार। अब उनके सामने दक्षिणपंथी जोस, एंटोनियो कास्ट और एलिन मत्तई जैसे उम्मीदवार हैं चुनौती। चुनाव नतीजे तय करेंगे चिली का भविष्य।

आज मौसम का हाल

आज दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश,राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में कम होने लगेगा तापमान। सुबह हल्के कोहरे के हैं आसार। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की है संभावना।

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में असम, मेघालय और सिक्किम में सुबह हल्का कोहरा और दिन में छाए रहेंगे बादल।

महाराष्ट्र, गुजरात में भी छाए रहेंगे आंशिक बादल। वहीं मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बढ़ेगी ठंड। कुल मिलाकर देश

भर में पैर पसारने लगी है ठंड।

Full View
Tags:    

Similar News