दिनभर की बड़ी ख़बरें | 14 जुलाई 2025 | हिंदी बुलेटिन
दिन भर की बड़ी खबरें: 14 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार बुलेटिन। 15 जुलाई की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख हेडलाइंस पढ़ें;
दिन भर की बड़ी ख़बरें | 14 जुलाई 2025 | समाचार बुलेटिन (हिंदी)
- Top 10 News headlines on 14 July 2025.
- 15 जुलाई की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख हेडलाइंस पढ़ें
- दिन भर की बड़ी खबरें: 14 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार बुलेटिन
- आइए डालते हैं नज़र आज 14 जुलाई 2025 की देश की सबसे अहम सुर्ख़ियों पर:
14 जुलाई 2025 की हेडलाइंस
- पहलगाम आतंकी हमले पर उपराज्यपाल की स्वीकारोक्ति – सुरक्षा में चूक की पूरी ज़िम्मेदारी ली
- ओडिशा में बी.एड. छात्रा का आत्मदाह – महिला कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला
- बिहार में विदेशी वोटर विवाद – चुनाव आयोग पर राजद का गंभीर आरोप
- केरल में निपाह वायरस से एक और मौत – छह जिलों में अलर्ट
- बिहार में वज्रपात से 9 मौतें – मौसम विभाग का चेतावनी अलर्ट
- गाजा संघर्ष पर हमास-PIJ की मांग – इज़रायली सेना पूरी तरह हटे
पहलगाम आतंकी हमले पर मनोज सिन्हा ने ली ज़िम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इसे "सुरक्षा में चूक" बताते हुए हमले की पूरी ज़िम्मेदारी ली है।
सिन्हा ने स्वीकार किया कि यह हमला पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का हिस्सा था।
इस स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा – "82 दिन बाद ज़िम्मेदारी ली जा रही है, अब इस्तीफ़ा कौन देगा?"
राजनीतिक हलकों में यह बयान बड़े सियासी भूचाल का कारण बन गया है।
ओडिशा की छात्रा आत्मदाह मामला – अल्का लांबा का BJP पर बड़ा हमला
दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने बालासोर की छात्रा द्वारा आत्मदाह के प्रयास को लेकर केंद्र और राज्य की BJP सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छात्रा ABVP की पदाधिकारी थी, लेकिन कॉलेज के HOD द्वारा यौन उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर उसने खुद को आग लगा ली।
लांबा ने कहा, "यह पूरा सिस्टम आरएसएस-बीजेपी के दबाव में है। छात्रा को न्याय नहीं मिला, बल्कि उसे ही कटघरे में खड़ा किया गया।"
उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एम्स में भर्ती छात्रा से मिलने की अपील की है।
बिहार में मतदाता सूची पर विवाद – राजद का चुनाव आयोग पर हमला
बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान विदेशी नागरिकों के नाम सूची में पाए जाने की खबरों पर सियासत गरमा गई है।
राजद सांसद मनोज झा ने कहा –
"अगर एक भी बांग्लादेशी का नाम सूची में है, तो यह गृह मंत्री की असफलता है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।"
उन्होंने चुनाव आयोग पर "गठबंधन सहयोगी" जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया और पत्रकारों को मिल रही धमकियों पर चिंता जताई।
केरल में निपाह वायरस से मौत – छह जिलों में अलर्ट
केरल के पलक्कड़ जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति की निपाह वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। यह जिले का दूसरा पुष्ट मामला है। अब तक 46 संपर्कों की पहचान की गई है, सभी को निगरानी में रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि निगरानी टीम घर-घर जाकर जाँच कर रही है।
बिहार में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, IMD का अलर्ट जारी
बीते 24 घंटों में पटना, गया, बांका समेत कई जिलों में वज्रपात से 9 मौतें हुई हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित बांका जिला रहा।
मौसम विभाग ने बिहार में तेज बारिश और बिजली गिरने का नया अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
गाजा मुद्दे पर हमास-PIJ का बयान – युद्ध पूरी तरह बंद हो
हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) ने कहा है कि इज़रायल के साथ चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत का मक़सद युद्ध का अंत, सेना की वापसी और गाजा का पुनर्निर्माण होना चाहिए।
दोनो संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों के ज़रिए बातचीत में फिलिस्तीनी आकांक्षाएं पूरी करने पर ज़ोर दिया है।
देश में सुरक्षा, महिला अधिकार, स्वास्थ्य और लोकतंत्र – हर मोर्चे पर आज गंभीर सवाल उठे हैं। एक ओर जम्मू-कश्मीर में स्वीकार की गई चूक, तो दूसरी ओर ओडिशा में छात्रा के आत्मदाह ने व्यवस्था की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए हैं। सरकारें क्या जवाब देंगी और जनता को कब न्याय मिलेगा – इन सवालों के जवाब आने बाकी हैं।