आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 14 जून 2025, Aaj Ki Taaja Khabar LIVE
दिन भर की खबरें | आज की 10 बड़ी खबरें | 14 जून 2025 | राजनीति, अपराध, बॉलीवुड और खेल School Assembly News Headlines in Hindi;
Latest news 14 June 2025, दिन भर की बड़ी ख़बरें
Today's big news 13 June 2025. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 न्यूज़
विजय रूपाणी के बेटे अहमदाबाद पहुंचे
भाजपा नेता विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह गांधीनगर स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे।
ईरान का इजराइल पर पलटवार
ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने ट्वीट किया -
"कब्जे वाले यरुशलम में सायरन की आवाज़ सक्रिय हो गई
समाचार स्रोतों ने बताया कि कब्जे वाले यरुशलम में सायरन की आवाज़ सक्रिय हो गई"
गाजा से इज़रायल पर दागे गए दो रॉकेट
इज़रायल की सेना का कहना है कि दक्षिणी गाजा पट्टी से दक्षिणी इज़रायल में दागे गए दो रॉकेट खुले इलाकों में गिरे। इस घटना में किसी के हताहत होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।
इजरायली सेना की आशंका- ईरान आज रात मिसाइल हमले करेगा : रिपोर्ट
इजरायली आर्मी रेडियो ने बताया है कि इजरायली सेना ने चेतावनी दी है कि ईरान के सैन्य बल आज रात इजरायल पर मिसाइल हमले करेंगे। इसमें कहा गया है कि हमले शुक्रवार रात को किए गए जवाबी हमलों जैसे ही होंगे।
गाजा संकट पर भारत की निष्क्रियता को प्रियंका ने बताया अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना
कांग्रेस महासचिव और केरस के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने संयुक्त राष्ट्र के गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर भारत के विचार न करने को शर्मनाक बताया। उन्होंने इसे भारत की ऐतिहासिक नैतिक परंपरा से विचलन करार दिया और सरकार से सवाल पूछे।
ईरान के हमलों से इजरायल में अफरातफरी
ईरान के हमलों से इजरायल में अफरातफरी मच गई है। इजरायल की डिफेंस फोर्स ने कहा है-
"हम एक ही बात को दिन में कई बार ट्वीट नहीं करना चाहेंगे, लेकिन लाखों इजरायली शरण की ओर भाग रहे हैं क्योंकि ईरान इजरायल पर और अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है।"
कल दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर साइप्रस जाएंगे पीएम मोदी
साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री Narendra Modi 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।
ईरानी शहर ज़ांजन में इज़रायली हमले के बाद भड़की आग
ब्रिटेन स्थित आउटलेट ईरान इंटरनेशनल (Iran International English)अनुसार, इज़रायली लड़ाकू विमानों ने उत्तरी ईरान में तेहरान से लगभग 325 किमी (200 मील) दूर ज़ांजन शहर में एक सैन्य अड्डे पर बमबारी की है।
आउटलेट द्वारा प्रकाशित फुटेज में हमले के कुछ घंटों बाद घना धुआँ और आग भड़कती दिखाई दे रही है।
जब हमारे पास और जानकारी होगी तो हम आपको बताएँगे।
ट्रम्प ने किया खुलासा, ईरान पर हमले में इजराइल ने अमेरिकी उपकरणों का इस्तेमाल किया
शुक्रवार को एक्सियोस को दिए गए एक साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इज़राइल ने ईरान पर हमले के दौरान बेहतरीन अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल किया। ट्रम्प का कहना है कि इज़राइल के हमलों के बाद ईरान परमाणु समझौते के लिए और ज़्यादा उत्सुक होगा।
पूर्व अधिकारियों, विशेषज्ञों ने सरकार को लिखा पत्र अमेरिका की डील से दूर रहें
कई विशेषज्ञों और पूर्व वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा है कि यदि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन अनुचित मांगें करता है तो भारत को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने चाहिए क्योंकि भारत टैरिफ कम करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है और इसलिए निकट भविष्य में कोई बड़ी व्यापारिक रियायत नहीं दे सकता।
आज अहमदाबाद जाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज (14/6/25) अहमदाबाद दोपहर 4 बजे पहुंचेंगे और हवाई जहाज दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा एकजुटता दिखाएंगे। वे सरकारी सिविल अस्पताल में घायलों और शोकाकुल परिवारों से मिलेंगे तथा दुःखद विमान दुर्घटना के दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे।
यह जानकारी गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने एक पोस्ट के जरिए एक्स पर दी
शनिवार को पूरे अमेरिका में ट्रंप विरोधी रैलियां होंगी
आज शनिवार को अमेरिका भर में ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन होंगे। वाशिंगटन में सेना की 250वीं वर्षगांठ की सैन्य परेड के दौरान, जो ट्रम्प के जन्मदिन के साथ ही है, डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के विरोधी सैकड़ों शहरों में एकत्रित होंगे।