अखिलेश यादव की सम्राट चौधरी को नेक सलाह- उप रहें, चुप रहें!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तंज कसते हुए कहा—"उप रहें, चुप रहें!" विकास और परिवारवाद को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग..;

By :  Hastakshep
Update: 2025-08-31 12:25 GMT

Akhilesh Yadav's good advice to Samrat Choudhary - stay silent, stay Deputy!

  • Akhilesh Yadav's good advice to Samrat Choudhary - stay silent, stay up!

सम्राट चौधरी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

एक्सप्रेसवे और मेट्रो पर अखिलेश का तंज

बिहार बनाम उत्तर प्रदेश विकास मॉडल की तुलना

परिवारवाद पर सम्राट चौधरी का आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तंज कसते हुए कहा—"उप रहें, चुप रहें!" विकास और परिवारवाद को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग..

नई दिल्ली, 31 अगस्त 2025. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी के नेक सलाह देते हुए कहा है-उप रहें, चुप रहें!

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया-

"एक सलाह : उप रहें, चुप रहें!

पहले अपने राज्य में विकास की ठप्प पड़ी सड़क बनवाएं, तब देश के सबसे अच्छे और सबसे तेज़ी से विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे बनवाने वालों के बारे में बोलें और उनसे मेट्रो बनवाने की सलाह लें, तभी पटना मेट्रो का मुँह देख पायेगा।"

दरअसल सम्राट चौधरी ने अखिलेश पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तो उनके ऊपर मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव जैसे तीन ‘सुपर मुख्यमंत्री’ थे, और अब उनका कुनबा और बड़ा हो गया है। अखिलेश यादव ने सम्राट चौधरी के इसी वक्तव्य पर पलटवार किया है।

Tags:    

Similar News