एनडीए के बिहार बंद पर नेहा सिंह राठौर का तंज: "एक गाली पर पूरा बिहार बंद?"

नेहा सिंह राठौर ने एनडीए के बिहार बंद पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। सोशल मीडिया पर कहा – "एक गाली पर बिहार बंद? देश के सबसे बड़े गालीबाज आप ख़ुद हैं।";

By :  Hastakshep
Update: 2025-09-04 02:15 GMT

Neha Singh Rathore's jibe on NDA's Bihar bandh: "Entire Bihar bandh over one abuse?"

नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया

  • प्रधानमंत्री मोदी पर साधा सीधा निशाना
  • "देश के सबसे बड़े गालीबाज आप ख़ुद हैं" – नेहा

बिहार की राजनीति में बढ़ी गरमी

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने एनडीए के बिहार बंद पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। सोशल मीडिया पर कहा – "एक गाली पर बिहार बंद? देश के सबसे बड़े गालीबाज आप ख़ुद हैं।"

नई दिल्ली, 4 सितंबर 2025. लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के विरोध में बुलाए गए एनडीए के बिहार बंद को लेकर सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा है।

नेहा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा –

"अपनी माँ को एक गाली पड़ गई तो आप पूरा बिहार बंद करवा देंगे? आपको पता तो है न कि आप एक वोटचोर हैं? एक चोर की इतनी हिम्मत कि वो बिहार बंद करवा दे!"

इसके साथ ही नेहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा,

"इस देश के सबसे बड़े गालीबाज आप ख़ुद हैं। जर्सी गाय… पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड… बारबाला… कांग्रेस की विधवा! ये सब क्या था?"

नेहा सिंह राठौर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

Tags:    

Similar News