Live news of the country and the world 2 November 2025 | Aaj Tak Live

Aaj Tak Breaking News 2 November 2025

दिन भर की खबरें 2 नवंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं..

1 नवंबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें

संपत्ति नहीं कर्ज़ ले रहे हैं भारतीय परिवार, RBI के आँकड़ों ने चौंकाया

भारतीय परिवार संपत्ति बनाने की तुलना में तेज़ी से कर्ज़ ले रहे हैं, RBI के आँकड़े बताते हैं

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के आँकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि महामारी से पहले के वर्ष 2019-20 से भारतीय परिवारों द्वारा संचित वार्षिक वित्तीय ऋण उनकी वार्षिक वित्तीय परिसंपत्तियों की तुलना में तेज़ी से बढ़ा है।

रिजर्व बैंक की फाइनेंशियल स्टैबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक 2019 और 2025 के बीच हर साल जोड़ी गई वित्तीय परिसंपत्तियों की मात्रा में 48% की वृद्धि हुई है, जबकि इस अवधि में वार्षिक देनदारियों में 102% की वृद्धि हुई है। सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के प्रतिशत के रूप में भी, इस वर्ष वार्षिक वित्तीय परिसंपत्तियों का योग महामारी से पहले की तुलना में कम है, जबकि वार्षिक देनदारियों का योग अधिक है। अमेरिका तथा चीन में परिवारों द्वारा लिये जाने वाले कर्ज़ की तुलना में भारत में पारिवारिक कर्ज़ जीडीपी का 42 प्रतिशत है।

चमोली में धौली गंगा में बनी झील ने बढ़ाया खतरा, विशेषज्ञ और बचाव टीम रवाना

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप की आशंका जताई जा रही है। जिले के तपोवन के ऊपर धौली गंगा नदी में एक झील बनने की जानकारी के बाद ज़िला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

प्राप्त जानकारी के नुताबिक सैटेलाइट इमेज में झील बनने की पुष्टि होते ही जिलाधिकारी (डीएम) गौरव कुमार ने शनिवार सुबह आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ और विशेषज्ञों की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। डीएम गौरव कुमार ने बताया कि झील के आकार और संभावित खतरे का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों को भेजा गया है, ताकि समय रहते झील के पानी की निकासी की व्यवस्था की जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

चक्रवात मोंथा से आंध्र प्रदेश में हुई तबाही पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, राहत कार्य तेज करने की अपील

चक्रवात मोंथा ने आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोंथा से हुई तबाही पर चिंता जताई है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से राहत कार्य तेज करने की अपील भी की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राहुल गांधी ने लिखा, "आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोंथा से हुई तबाही ने कई जिलों में भारी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों, घरों और आजीविका को खो दिया है। यह देखकर बहुत दुख होता है कि हमारे किसान, जिन्होंने महीनों तक अथक परिश्रम किया, रातोंरात अपनी पूरी फसल बर्बाद कर बैठे।"

उन्होंने लिखा, "आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों की बात सुन रही है और नुकसान का आकलन कर रही है। हम राज्य और केंद्र सरकार दोनों से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं—तबाही का पैमाना तत्काल और सहानुभूतिपूर्ण कार्रवाई की मांग करता है।"

इससे पहले आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने लिखा, "चक्रवात मोंथा राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी आपदा है। मेहनत से उगाई गई सारी फसलें नष्ट हो गई हैं। आज हमने कृष्णा जिले के बंटूमिल्ली मंडल केंद्र का दौरा किया, फसल क्षति का निरीक्षण किया और किसानों से नुकसान पर चर्चा की।"

उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए लिखा, "मोंथा के प्रभाव से अकेले बंटूमिल्ली मंडल में लगभग 5 हजार एकड़ धान की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई। अगर किसान प्रति एकड़ लगभग 35 हजार का निवेश करता है तो चक्रवात ने फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। यह देखा गया है कि राज्य भर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में नुकसान बहुत बड़ा हुआ है। किसानों ने दुख व्यक्त किया है कि अभी तक एक भी अधिकारी उनके खेतों में नहीं आया है। अगर लगभग 22 लाख एकड़ में फसल बर्बाद हुई है, और नुकसान लगभग 20 हजार करोड़ है, तो मुख्यमंत्री चंद्रबाबू मुआवजा देने में सक्षम नहीं हैं और नुकसान को कम करके आंक रहे हैं।"

तेजस्वी ने पूछा- चुनाव आयोग मर चुका है क्या?

बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर अपमा वक्तव्य जारी कर कहा-

"चुनाव आयोग मर चुका है क्या? चुनाव के बीच 10 हज़ार की रिश्वत बाँटी जा रही है। हार के डर से अपने संसाधन खर्च करने की बजाय BJP इस बार बिहार को लूटने वाले ED के शिकंजे में फंसे भ्रष्ट DK छाप अधिकारियों के मार्फ़त ग़रीब राज्य के खजाने से ही पैसा बांट रही है।

चुनावों के बीच एनडीए प्रत्याशियों द्वारा दिनदहाड़े हत्याएं की जा रही हैं, नामजद हत्यारे थाने के सामने से गुजरता हुए, प्रचार करता हुए नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बंदूक, गोली-बारूद लेकर घूम रहे हैं और चुनाव आयोग की नैतिकता और प्रभुता को रौंद रहे हैं। चुनाव आयोग अपना और लोकतंत्र का मृत्युलेख लिखने में व्यस्त है।"

राष्ट्रपति आज से उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 2 से 4 नवंबर, 2025 तक उत्तराखण्ड के दौरे पर रहेंगी।

2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देहरादून में उत्तराखण्ड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

आगामी 3 नवम्बर 2025 को देहरादून में राष्ट्रपति के भ्रमण के मद्देनजर शहर में स्थित इन स्कूलों में जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है।




Live Updates

  • 2 Nov 2025 9:29 PM IST

    Jodhpur Road Accident: भरी बस खड़े ट्रेलर में घुसी, 18 की मौत, कई घायल

    टैम्पो ट्रैवलर और ट्रक की भिड़ंत में 18 लोगों की मौत, कई घायल।

    जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान ने कहा, "एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें कुछ लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। हम घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं... घायलों को शीघ्रता से उचित उपचार सुविधा केंद्र तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। प्रशासन घायलों की जान बचाने पर केंद्रित है और जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, आगे की जानकारी जारी की जाएगी।"

    स्वतंत्र पत्रकार निर्भय सिंह ने दुर्घटना के बाद का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया-