Live news of the country and the world 26 September 2025 | Aaj Tak Live

Aaj Tak Breaking News 26 September 2025

दिन भर की खबरें 26 सितंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं..

25 सितंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें

जानलेवा रील

Reel बनाना बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। अब बिहार के गया से खबर आई है कि रील बनाने के चक्कर में 9 स्कूली छात्र नदी में डूब गए, 5 की मौत हो गई और 4 की हालत गंभीर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी पुल के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल से लौट रहे 9 छात्र रील बनाने के दौरान नदी में नहाने लगे। इसी दौरान गहराई में जाने से सभी डूबने लगे। उन्हें चिल्लाता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। 5 की मौत हो गई, 4 का इलाज जारी है।

पप्पू यादव का आरोप-'मेरी हत्या की साजिश रची जा रही'

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि उन्हें एक महीने पहले Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन इसे केवल एक महीने में ही हटा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो बड़े पॉलिटिशियन और दो बड़े ऑफिसर मिलकर मेरी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं।

पप्पू यादव ने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर ये साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि संजय झा ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए अपनी पार्टी को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासी संभावनाओं का सौदा कर सम्राट चौधरी के लिए वह सत्ता की सीढ़ी बना रहे हैं।

मोदी नजदीकी पूर्व CBI चीफ ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के पूर्व अंतरिम निदेशक और 1986 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर राव ने चुनाव आयोग पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी फंड के इस्तेमाल को “खुलेआम रिश्वत” करार दिया और आयोग से तुरंत सख़्त कार्रवाई की माँग की।

नागेश्वर राव ने सोशल मीडिया एक्स पर खुले पत्र में लिखा—

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 75 लाख महिलाओं को 10,000 करोड़ रुपये के सरकारी फंड का ट्रांसफर, खुलेआम बड़े पैमाने पर रिश्वत देने जैसा है। चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और ईमानदारी को कमज़ोर करता है, जो हमारे लोकतंत्र की नींव को हिला देता है।”

एम. नागेश्वर राव को राजनीतिक गलियारों में लंबे समय तक मोदी सरकार के क़रीबी अफ़सर माना गया। ऐसे में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उनके सवाल को गंभीर माना जा रहा है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि आयोग इस बयान पर कैसी प्रतिक्रिया देता है और क्या बिहार चुनावी परिदृश्य में इससे नई बहस छिड़ती है।

Live Updates

  • 26 Sept 2025 10:29 PM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने पकड़ी वोट चोरी! चुनाव आयोग पर ₹2 लाख जुर्माना

    पकड़ी गई चुनाव आयोग की 'वोट चोरी', सुप्रीम कोर्ट ने दो लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया

    चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: वोट चोरी का खेल बेनक़ाब

    BJP-चुनाव आयोग का खेल? सुप्रीम कोर्ट ने ठोका ₹2 लाख जुर्माना

  • 26 Sept 2025 10:28 PM IST

    सोनम वांगचुक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार

    सोनम वांगचुक लेह में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार

    लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन की अगुवाई कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में ले लिया गया है।

  • 26 Sept 2025 10:10 PM IST

    छह महीने और बढ़ाया गया AFSPA

    मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में AFSPA छह महीने और बढ़ाया गया

    गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया।

    मणिपुर में, जहां मई 2023 से जातीय हिंसा चल रही है, पांच घाटी जिलों के 13 पुलिस स्टेशनों को छोड़कर पूरे राज्य में AFSPA लागू रहेगा।

  • 26 Sept 2025 8:21 PM IST

    India Vs Sri Lanka : भारत की खराब शुरुआत, 4 रन बनाकर आउट हुए गिल

    India Vs Sri Lanka Today Match LIVE : भारत की खराब शुरुआत, 4 रन बनाकर आउट हुए शुभमन गिल

    India vs Sri Lanka Today Match LIVE Score, Asia Cup 2025 Super Fours Match: श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए।

  • 26 Sept 2025 1:52 PM IST

    सबसे अच्छी ट्राउट मछलियाँ कहाँ पाई जाती हैं? नवरात्रि में किरेन रिजिजू ने बताया

     सबसे अच्छी ट्राउट मछलियाँ कहाँ पाई जाती हैं?

    इस समय देश भर में नवरात्रि की धूम है और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बता रहे हैं कि सबसे अच्छी ट्राउट मछलियाँ कहाँ पाई जाती हैं। किरेन रिजिजू ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-

    "मैं विशेषज्ञों से ट्राउट, सैल्मन और रोडोडैन्ड्रोन के बारे में चर्चा कर रहा था। सबसे अच्छी ट्राउट मछलियाँ भारतीय हिमालय की ठंडी धाराओं में पाई जाती हैं और कभी-कभी उन्हें सैल्मन भी कहा जाता है। ट्राउट पालन का व्यवसाय बहुत सफल हो सकता है।"

  • 26 Sept 2025 10:00 AM IST

    राहुल गांधी का 'वोट चोरी' आरोप: 6 दिन में चुनाव आयोग ने बदले नियम!

    राहुल के आरोप के बाद 6 दिन में नियम क्यों बदले? चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का खुलासा

    वोट चोरी का बड़ा खुलासा! राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग का 'यू-टर्न'

    राहुल गांधी का 'वोट चोरी' आरोप: 6 दिन में चुनाव आयोग ने बदले नियम!

    देखें वीडियो

  • 26 Sept 2025 9:58 AM IST

    जन्मदिन पर याद किए गए पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह

    आज है पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह की जयंती

    आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। इस अवसर पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि

    "डॉ. मनमोहन सिंह, एक जाने-माने अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ने देश को ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों की ओर ले गए।

    समावेशी विकास और राजनीतिक ईमानदारी के उनके दृष्टिकोण ने 21वीं सदी के भारत के स्वर्णिम युग को परिभाषित किया।

    उनकी जन्म-जयंती पर, हम उनके अमर योगदान को याद करते हैं।"

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा-

    "हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हैं। वह भारत के आर्थिक बदलाव के एक विनम्र शिल्पकार थे।

    विनम्र और ज्ञानी व्यक्ति होने के नाते, वे हमेशा शांत और गरिमापूर्ण व्यवहार करते थे और उनके काम उनकी बातों से ज़्यादा कहते थे। आर्थिक सुधारों के प्रति उनका दृष्टिकोण अवसरों के नए रास्ते खोलकर एक समृद्ध मध्यम वर्ग बनाने और लाखों परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने में सहायक रहा।

    वे समानता और समावेशिता में दृढ़ विश्वास रखते थे और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित करते थे कि विकास के साथ-साथ लोगों के प्रति दया भी हो, जिससे लाखों लोगों की ज़िंदगी में बदलाव आया। उनकी नेतृत्व क्षमता ने हमें दिखाया कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी न केवल संभव है, बल्कि बहुत शक्तिशाली भी है।

    भारतीयों की आने वाली पीढ़ियों के लिए, वे ईमानदारी, ज्ञान और राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा के एक स्थायी प्रतीक रहेंगे। एक मजबूत और समावेशी भारत की आकांक्षाओं में उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

    उनकी जन्म-जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं।"

  • 26 Sept 2025 9:52 AM IST

    बिहार दौरे पर प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी बिहार दौरे पर

    प्रियंका गांधी आज मोतिहारी में महिला संवाद और रैली के जरिए अभियान की शुरुआत करेंगी।

    प्रियंका दोपहर 12 बजे पटना, बिहार में महिलाओं से संवाद करेंगी। उसके बाद दोपहर 3 बजे मोतिहारी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

  • 26 Sept 2025 7:18 AM IST

    इसराइल और हूती विद्रोहियों के बीच छिड़ी भीषण जंग

    इसराइल और हूती विद्रोहियों में भीषण संघर्ष

    इसराइली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने यमन में अब तक का 'सबसे बड़ा हमला' किया है।

    उसका कहना है कि हूती विद्रोहियों के बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में ऐसा किया गया है।

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (Israel Defense Forces) ने बताया कि दर्जनों विमानों ने राजधानी सना में हूती सुरक्षा और ख़ुफ़िया सेवाओं और सेना से जुड़े ठिकानों पर बमबारी की.

    IDF ने एक्स पर बताया,

    "हमला: यमन के सना में हूथी आतंकवादी शासन के सुरक्षा और खुफिया तंत्र तथा सेना के सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया।

    लक्ष्य थे:

    ▪️हूथी जनरल स्टाफ कमांड मुख्यालय

    ▪️सुरक्षा और खुफिया विभाग के परिसर

    ▪️सैन्य जनसंपर्क मुख्यालय

    ▪️सैन्य शिविर, जहाँ हथियार और आतंकवादी पाए गए

    ये हमले इजरायल और उसके नागरिकों पर हूथी द्वारा बार-बार किए गए हमलों के जवाब में किए गए थे।"

    हूती विद्रोहियों की सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले को इसराइल का 'निर्दयी अपराध' बताया है।

    मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में नागरिक ठिकाने और रिहायशी इमारतें निशाना बनीं, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।

    दूसरी तरफ IDF ने हूती विद्रोहियों के पलटवार को भी स्वीकार किया है। IDF ने बताया है कि यमन से मिसाइल हमले के कारण मध्य इज़राइल में जगह-जगह सायरन बज रहे हैं।