Live news of the country and the world 30 October 2025 | Aaj Tak Live

Aaj Tak Breaking News 30 October 2025

दिन भर की खबरें 30 अक्टूबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं..

29 अक्टूबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें

Hurricane Melissa: 250 किमी की स्पीड से टकराया मेलिसा तूफान, हैती में 25 की मौत,

कैरेबियाई देश तूफान मेलिसा के कारण जमैका, हैती और क्यूबा में भारी तबाही और बाढ़ से जूझ रहे हैं। जमैका में कम से कम चार लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है और हैती में आई बाढ़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है।

पूरे क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि सफाई और पुनर्निर्माण मुश्किल होगा। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक क्यूबा निवासी ने कहा, "इससे उबरने में लंबा समय लगेगा।"

लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं से हैती के दक्षिणी हिस्से में नदियों का पानी शहरों और गांवों में घुस गया है, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

जमैका में इसका असर बुधवार को और साफ़ दिखाई दिया, जब इस द्वीपीय देश को श्रेणी पाँच के इस राक्षस ने सीधे निशाना बनाया - जो इस क्षेत्र में अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफ़ानों में से एक है। वहाँ कम से कम पाँच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

दिल्ली में हवा खराब

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब है। इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में AQI 319 तक पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

मोदी बिहार में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। कल बुधवार को यह जानकारी देते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा-

"बिहार के मेरे परिवारजन भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने के लिए खुद चुनाव मैदान में हैं। उत्साह के इस माहौल में कल सुबह करीब 11 बजे मुजफ्फरपुर में और दोपहर बाद 12:45 बजे छपरा में जनता-जनार्दन से संवाद का सौभाग्य मिलेगा। मुझे विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राज्य के मेरे भाई-बहन महाविजय का शंखनाद करेंगे।"

राहुल गांधी बिहार में

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज बिहार के नालंदा और शेखपुरा में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।



Live Updates

  • 30 Oct 2025 7:50 PM IST

    जस्टिस सूर्यकांत होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश, 24 नवंबर से संभालेंगे कार्यभार

    जस्टिस सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर से कार्यभार संभालेंगे

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है।

    कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को ट्वीट किया, "भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति महोदय, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते हैं। मैं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।"

  • 30 Oct 2025 7:20 PM IST

    राहुल गांधी बोले – ‘महागठबंधन की सरकार हर धर्म, हर जाति की होगी, बिहार के लिए काम करेगी

    शेखपुरा में राहुल गांधी का बयान – ‘नई सरकार सबकी आवाज सुनेगी, सबके लिए होगा सम्मान’

    बिहार के शेखपुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि “महागठबंधन की सरकार हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग की सरकार होगी।” उन्होंने कहा कि इस सरकार में सबकी आवाज सुनी जाएगी और सबको समान सम्मान मिलेगा।

    राहुल गांधी ने वादा किया कि “हमारी कोशिश है बिहार को नया रूप देने की – जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और युवाओं को रोजगार का अवसर मिले।”

  • 30 Oct 2025 7:16 PM IST

    पवन खेड़ा का पीएम मोदी पर हमला – ‘बिहार में आकर सिख धर्म का अपमान किया, पूरी कौम से माफी मांगें

    AICC मीडिया चेयरमैन बोले – ‘हार की बौखलाहट में मोदी खुद की तुलना छठी मईया से कर रहे हैं, देश इसे नहीं सहेगा’

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि बिहार की धरती पर आकर पीएम मोदी ने सिख धर्म की मर्यादाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि “सिख धर्म के पांच ककार पवित्र हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में जो बातें कहीं, उसके लिए उन्हें पूरी सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए।”

    खेड़ा ने आगे कहा कि “हार की बौखलाहट में मोदी अब खुद की तुलना छठी मईया से कर रहे हैं, जिसे बिहार और देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

    पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि

    "बिहार की धरती पर आकर नरेंद्र मोदी ने सिख धर्म का अपमान किया है। सिख धर्म में पांच ककार- कंघ, कच्छ, केश, कृपाण, कड़ा- होते हैं।

    हम सभी पांच ककार को पवित्र मानते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने जिस तरह की बातें की हैं, उन्हें पूरी सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए।

    हार की बौखलाहट में नरेंद्र मोदी अपनी तुलना छठी मईया से कर रहे हैं, इसे बिहार और देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

    नरेंद्र मोदी महागठबंधन के मेनिफेस्टो से घबरा गए हैं। वे रैली में खाली कुर्सियां देखकर बौखलाए हुए हैं और उन्हें भी पता चल गया है- अब हवा का रुख बदल चुका है।"

  • 30 Oct 2025 7:12 PM IST

    महिला सम्मान सम्मेलन में BJP महिला नेता का दर्द छलका, कहा – यहां खुलेआम महिलाओं का शोषण होता है

    कांग्रेस ने वीडियो जारी कर BJP पर साधा निशाना, कहा – 'यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा'

    उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में आयोजित 'महिला सम्मान सम्मेलन' में उस समय हंगामा मच गया जब मंच से BJP की ही एक महिला नेता ने पार्टी संगठन में महिलाओं के शोषण और अन्याय की बात कही। कांग्रेस ने इस पूरे वाकये का वीडियो जारी करते हुए BJP पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा है कि “जहां महिलाओं की आवाज दबा दी जाती है, वहीं BJP का असली चेहरा दिखता है।

    कांग्रेस ने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा-

    "यहां महिलाओं का शोषण हो रहा है

    • महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है

    - ये बात BJP की महिला नेता ने यूपी BJP अध्यक्ष से कही

    यूपी के आजमगढ़ में 'महिला सम्मान सम्मेलन' हो रहा था। इस बीच एक महिला नेता अपनी सीट से उठी और जोर-जोर से कहने लगी 👇

    यहां खुलेआम महिलाओं का शोषण होता है। ये बात सुनकर यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- 'ये सब बातें मत कीजिए।' इसके बाद महिला की आवाज दबा दी गई।

    ये है- BJP का चाल, चरित्र और चेहरा- जहां महिलाओं का शोषण हो रहा है और आवाज उठाने पर उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही।

    BJP की महिला सम्मान की बातें खोखली हैं।"

  • 30 Oct 2025 7:08 PM IST

    हम एक बोलिवेरियन, लोकप्रिय और सच्चे लोकतंत्र का निर्माण कर रहे हैं-निकोलस मादुरो

    निकोलस मादुरो बोले-हम एक बोलिवेरियन, लोकप्रिय और सच्चे लोकतंत्र का निर्माण कर रहे हैं

    वेनेज़ुएला बोलिवेरियन गणराज्य के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि

    "ब्रिसास दे पेटारे में "फ़ेसिंग द रिवर" कम्यून का नज़ारा अद्भुत है। मैं सभी को इसे देखने के लिए आमंत्रित करता हूँ। हमें हमेशा लोगों और समुदाय के साथ रहना चाहिए। हम एक बोलिवेरियन, लोकप्रिय और सच्चे लोकतंत्र का निर्माण कर रहे हैं, जहाँ सत्ता आम पुरुषों और महिलाओं के हाथों में हो। ईश्वर वेनेज़ुएला का भला करे!"