देश दुनिया की लाइव खबरें 8 दिसंबर 2025 | Aaj Tak Live
दिन भर की खबरें 8 दिसंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं...
Live news of the country and the world 8 December 2025 | Aaj Tak Live
Aaj Tak Breaking News 8 December 2025
दिन भर की खबरें 8 दिसंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं...
6 दिसंबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें
आज सुबह की मुख्य सुर्खियां
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश का नारा 'विकास भी, विरासत भी' यह सुनिश्चित करता है कि आधुनिकीकरण भारत की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करे, न कि उन्हें मिटाए।
- लोकसभा कल राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर आज विशेष चर्चा करेगी; चुनावी सुधारों पर बहस मंगलवार को सदन में होगी।
- सरकार ने कहा है कि इंडिगो संकट के बीच हवाई यात्रा संचालन तेजी से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है; एयरलाइन ने कहा है कि अब तक 610 करोड़ रुपये का रिफंड प्रोसेस किया गया है और तीन हजार सामान लौटाए गए हैं।
- मध्य प्रदेश में 77 लाख रुपये के इनाम वाले सबसे वांछित कमांडर सहित दस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
- बैडमिंटन में, भारत के संस्कार सारस्वत ने असम के गुवाहाटी मास्टर्स में पुरुष एकल खिताब जीता।
- और, भारतीय निशानेबाज सिमरनप्रीत बराड़ ने दोहा में ISSF विश्व कप फाइनल में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
आज का मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने 11 दिसंबर तक असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, #मणिपुर, #मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ इलाकों में घने कोहरे की स्थिति का भी अनुमान लगाया है।
महाराष्ट्र के किसानों को सहायता
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य में बेमौसम बारिश से प्रभावित 90 लाख किसानों में से 92% किसानों को आर्थिक मदद मिल गई है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाकी किसानों को भी KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद मदद मिल जाएगी।
पीएम ने नासिक में हुए हादसे पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र के नासिक में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हों।"
Deeply saddened by the loss of lives due to a mishap in Nashik, Maharashtra. My thoughts are with those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover soon: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 7, 2025
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक में एक दुखद हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जब एक परिवार की इनोवा कार सप्तश्रृंगी माता मंदिर के पास 800 फुट गहरी खाई में गिर गई। सभी पीड़ित पटेल परिवार के थे और मंदिर जा रहे थे; बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल छूट गया। मुश्किल इलाके में बचाव दल ने शवों को बाहर निकाला।
सभी मृतक पिंपलगांव बसवंत के निवासी थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा-
"नासिक जिले में सप्तश्रृंगी किले से एक गाड़ी गिरने से हुए हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत की घटना बहुत दुखद है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। शवों को निकालने के लिए राहत का काम चल रहा है और वहां पूरा सिस्टम तैयार रखा गया है। इन श्रद्धालुओं के वारिसों को राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।"
नाशिक जिल्ह्यात सप्तश्रृंगी गडावरून एक वाहन कोसळून झालेल्या अपघातात 6 भाविकांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबीयांच्या दुःखात आम्ही सहभागी आहोत. मृतदेह बाहेर काढण्यासाठी मदतकार्य सुरू असून संपूर्ण यंत्रणा तेथे…
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 7, 2025
पाकिस्तान में मोबाइल फोन इंटरनेट सर्विस बंद
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक बार फिर क्वेटा और बलूचिस्तान के दूसरे हिस्सों में मोबाइल फोन इंटरनेट सर्विस बंद कर दी है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, बलूचिस्तान में इंटरनेट सर्विस बंद करने का फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है।
ऑपरेशन सागर बंधु : श्रीलंका को सौंपी गई इमरजेंसी राहत सामग्री
ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को 300 मीट्रिक टन की इमरजेंसी राहत सामग्री सौंपी गई। यह राहत सामग्री तमिलनाडु द्वारा भेजी गई 1000 टन सामग्री का हिस्सा है।
700 टन सामग्री ले जाने वाला एक और जहाज आज सुबह त्रिंकोमाली पहुंचेगा। राहत सामग्री में मुख्य रूप से दाल और चीनी सहित ज़रूरी खाने-पीने की चीज़ें शामिल हैं।
भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने यह राहत सामग्री श्रीलंका के व्यापार, वाणिज्य और खाद्य सुरक्षा मंत्री वसंथा समरसिंघे को सौंपी।
Live Updates
- 8 Dec 2025 10:20 AM IST
विरासतों को बचाने के लिए भारत ने कई प्रोजेक्ट शुरू किए- जयशंकर
भारत ने विरासतों को बचाने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए- जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि कई UNESCO हेरिटेज साइट्स का घर होने के अलावा, भारत ने खुद भी दुनिया भर में विरासतों को बचाने और संरक्षित करने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।
वह नई दिल्ली में लालकिले में आयोजित अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के उद्घाटन समारोह ( 20th session of the Intergovernmental Committee for the Safeguarding of the Intangible Cultural Heritage) में बोल रहे थे।
- 8 Dec 2025 10:17 AM IST
देश के कुछ हिस्सों में चल सकती है शीत लहर
देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान लगाया है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
- 8 Dec 2025 8:09 AM IST
दिग्गज एक्टर कल्याण चट्टोपाध्याय का निधन
दिग्गज एक्टर कल्याण चट्टोपाध्याय का 82 साल की उम्र में निधन हो गया।
1942 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में जन्मे कल्याण चट्टोपाध्याय (Kalyan Chattopadhyay ) ने FTII पुणे से ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने 1968 में तपन सिन्हा की फिल्म "अपनजन" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सत्यजीत रे की "प्रतिद्वंदी", तपन सिन्हा की "सगीना महतो" और तरुण मजूमदार की "धन्यी मेये" के साथ-साथ "सफेद हाथी", "पार" और हाल ही में आई हिंदी फिल्म "कहानी" में भी अभिनय किया था।



