राज्यसभा चुनाव: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस का धरना, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

  • 'आखिर ये कैसा लोकतंत्र है?' चुनाव आयोग के बाहर भूपेश बघेल का विरोध प्रदर्शन
  • चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर कांग्रेस का हंगामा, भूपेश बघेल बोले- शिकायत तक नहीं सुन रहे अधिकारी
  • राज्यसभा चुनाव विवाद: भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर शिकायत दर्ज न लेने का लगाया आरोप

दिल्ली. कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में रिटर्निंग ऑफ़िसर (RO) ने हमें शाम 5:30 बजे का समय दिया, फिर भी चुनाव आयोग का कार्यालय शाम 5:30 बजे बंद हो जाता है।

अगर हम RO के फ़ैसले से असंतुष्ट हैं, तो हमें आवेदन भारतीय निर्वाचन आयोग में देना होगा, लेकिन यहां आयोग का दफ्तर शाम 5:30 बजे बंद हो गया।

यदि हम सीधे कोर्ट जाएंगे तो वहां हमें कहा जाएगा कि आप निर्वाचन आयोग के पास जाइए। हमें यहां आवेदन देना था, जिसके लिए हमें धरने पर बैठना पड़ा। यहां कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं।

जब राज्यों में राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं और चुनाव आयोग को पता है कि यदि कोई गड़बड़ी होगी तो शिकायतें हमारे पास आएंगी, मगर उसके बावजूद यहां कार्यालय 5:30 बजे बंद कर दिया गया।

आखिर ये कैसा लोकतंत्र है?

पहले तो अधिकारी मिलने को भी तैयार नहीं थे, लेकिन हम सभी जब धरने पर बैठे तो दो लोगों को आवेदन जमा करने की अनुमति दी, मानो कोई एहसान कर रहे हों। इसके अलावा, हमसे कोई चर्चा भी नहीं की गई।