भूस्खलन और बाढ़ के लिए प्रथम दृष्टया पेड़ों की अवैध कटाई दोषी- CJI

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अभूतपूर्व भूस्खलन और बाढ़ का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किए हैं।

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा- हमने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अभूतपूर्व भूस्खलन और बाढ़ देखी है। मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि बाढ़ में भारी मात्रा में लकड़ी बहकर आई। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पेड़ों की अवैध कटाई हुई है। इसलिए प्रतिवादियों को नोटिस जारी करें। दो सप्ताह में जवाब दें। केंद्रीय एजेंसियों को नोटिस देने की स्वतंत्रता। NHAI एक पक्ष है।