शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जकार्ता में एक मस्जिद में धमाके की घटना सामने आई। इस धमाके में 55 लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी के हवाले से जानकारी दी कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल के अंदर स्थित मस्जिद में धमाका हुआ है, जिसमें 54 लोग घायल हो गए।

यह विस्फोट शुक्रवार दोपहर उत्तरी जकार्ता में नौसेना परिसर स्थित मस्जिद में हुआ। हालांकि, यह धमाका किस कारण हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।