असम के तीन पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर तीन पूर्व विधायक सत्यब्रत कलिता, बिनंदा कुमार सैकिया और डॉ. मानसिंह रोंगपी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर असम के कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आज दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा-

"आज असम कांग्रेस के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

असम में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार जनता की सरकार नहीं है। सच्चाई ये है कि आज पूरा असम हिमंता जी का प्राइवेट फर्म बन गया है।

जिस सरकार को लोगों की सेवा करनी थी, उसकी जगह हिमंत जी के परिवार की सेवा की जा रही है। इसलिए जो लोग सचमुच जनसेवा करना चाहते हैं, वे BJP का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

हमें बहुत गर्व है कि आज कांग्रेस दल में तीन पूर्व विधायक शामिल हो रहे हैं। मैं कांग्रेस परिवार में सत्यब्रत कलिता जी, बिनंदा कुमार सैकिया जी और डॉ. मानसिंह रोंगपी जी का स्वागत करता हूं।"