हरियाणा को सरकार तुरंत बाढ़ग्रस्त घोषित करे सरकार-हुड्डा
सरकार हरियाणा को तुरंत बाढ़ग्रस्त घोषित करे सरकार-हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "प्रदेश सरकार का बाढ़ मुआवजा किसानों के साथ भद्दा मजाक है। प्रति एकड़ 7-15 हज़ार का ऐलान, जबकि नुकसान 1 लाख से ज़्यादा। दो सीजन की फसल बर्बाद होने के बाद भी किसानों को खाद के खर्च से कम मुआवजा देना नाइंसाफी है। सरकार कम से कम 70 हज़ार प्रति एकड़ मुआवजा दे।
पूरे हरियाणा की हालत भयावह है। मैंने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने अब तक हरियाणा को बाढ़ प्रभावित राज्य घोषित नहीं किया। जबकि 5200 गांव डूबे हुए हैं, सरकार तुरंत बाढ़ग्रस्त घोषित कर केंद्र से राहत पैकेज मांगे।"
Next Story

