कांग्रेस ने की राजेश सुकुमार टोप्पो को भारतीय प्रशासनिक सेवा से निलंबित करने और उनके खिलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग
कांग्रेस ने की राजेश सुकुमार टोप्पो को भारतीय प्रशासनिक सेवा से निलंबित करने और उनके खिलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग
कांग्रेस ने की राजेश सुकुमार टोप्पो को भारतीय प्रशासनिक सेवा से निलंबित करने और उनके खिलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग
रायपुर, 17 नवंबर। कांग्रेस ने जनसंपर्क विभाग के आयुक्त के पद से हटाए गए राजेश सुकुमार टोप्पो को भारतीय प्रशासनिक सेवा से निलंबित करने और उनके खिलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज करने की माँग की है।
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य किरणमयी नायक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता, मनोज ठाकुर, शैलेन्द्र खंडेलवाल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत करते हुए निम्न पत्र सौंपा है -
प्रति,
मुख्य चुनाव अधिकारी
छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग
शास्त्री भवन, रायपुर
विषयः-श्री राजेश सुकुमार टोप्पो, भारतीय प्रशासनिक सेवा से निलंबित करने और उनके खिलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज करने एवं उनके सी.आर. में दर्ज करने बाबत.
महोदय,
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त के पद से श्री राजेश सुकुमार टोप्पो को हटाने का आदेश की प्रति मिली।
मुख्य सचिव की ओर से जारी इस आदेश के संबंध में हम निम्नलिखित निवेदन करना चाहते हैं :-
1. यह कि श्री राजेश सुकुमार टोप्पो के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करने के लिए साज़िश करने के गंभीर आरोप हैं और इस षडयंत्र के सबूतों के साथ हमने शिकायत की थी.
2. यह कि श्री राजेश सुकुमार टोप्पो को जनसंपर्क आयुक्त के पद से हटाया जाना मात्र पर्याप्त नहीं हैं, क्योंकि मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर रहते हुए भी वे मीडिया को प्रभावित करने की स्थिति में रहेंगे, जिससे चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित होगी.
3. यह कि मीडिया को उनकी ओर से प्रभावित करने का ही परिणाम है कि गंभीर शिकायतों के बावजूद इनके दबाव के ही चलते मीडिया में इस संबंध में कोई समाचार प्रकाशित/प्रसारित नहीं हुए.
4. यह कि श्री राजेश सुकुमार टोप्पो के खिलाफ आरोप गंभीर प्रवृत्ति के हैं और चुनाव आयोग को तत्काल उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके जांच शुरु करना अनिवार्य है.
5. यह कि मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में इस बात का कोई ज़िक्र नहीं है कि यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की शिकायत के आधार पर की गई है या चुनाव आयोग के निर्देश पर ?
6. यह कि श्री राजेश सुकुमार टोप्पो के ख़िलाफ़ कांग्रेस की शिकायत का ज़िक्र होना चाहिए और इसे उनकी चरित्रावलि (सीआर) में दर्ज करने के निर्देश चुनाव आयोग को जारी करना चाहिए.
आशा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखने के लिए आप तत्काल इस दिशा में कार्रवाई करेंगे.
भवदीया
(डॉ. किरणमयी नायक)
संलग्न-
1. दिनांक 15 नवम्बर 2018 की शिकायत. सदस्य, संचार विभाग
2. दिनाक 16 नवम्बर 2018 की शिकायत.
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे


