Ek Pyar ka nagma hai with Santosh Anand

नई दिल्ली, 08 जनवरी 2021. एक प्यार का नग्मा गीत के मशहूर शायर संतोष आनंद फेसबुक पर लगातार सक्रिय हैं।

नई दिल्ली, 08 जनवरी 2021. आगामी 10 जनवरी 2021 को Santosh Anand Facebook page पर संतोषानंद लाइव होंगे।

संतोष आनंद एक सुप्रसिद्ध भारतीय गीतकार हैं, जिन्होंने 1970 के दशक में सफलता प्राप्त की और दो बार - 1975 और 1983 में सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार अर्जित किया। 2016 में उन्हें यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजिका शैली आनंद ने बताया कि संतोषानंद के साथ सुप्रसिद्ध संगीतकार प्रसन्नजीत बनर्जी, सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. कविता अरोरा व गायक डॉ. जय श्रीवास्तव अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम को संतोषानंद के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/TheSantoshAnandLyricist/ पर देखा जा सकता है।