Live news of the country and the world 06 October 2025 | Aaj Tak Live Aaj Tak Breaking News 06 October 2025 दिन भर की खबरें 06 अक्टूबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 05 अक्टूबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ेंराजनाथ सिंह 9 और 10 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, इन तीन समझौतों पर कर सकते हैं हस्ताक्षर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के निमंत्रण पर 9-10 अक्टूबर, 2025 को ऑस्ट्रेलिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से संबंधित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है। बरेली घटना की जाँच के लिए 7 अक्टूबर को बरेली जायेगा AAP का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, रुहेलखंड प्रांत प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत प्रभारी सरबजीत सिंह मक्कड़, महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव, यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमांडों अशोक, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला, रामपुर जिलाध्यक्ष अंसार अहमद, रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, बरेली जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या और पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह शामिल हैं। यह जानकारी आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने दी। जापान के लिए रवाना हुए नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल जापान के लिए रवाना हुए। यह जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा- "इस यात्रा के दौरान, मैं हरियाणा में सहयोग और निवेश के नए अवसरों का पता लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिनिधिमंडलों, हितधारकों के साथ-साथ OEM और उनके आपूर्ति श्रृंखला भागीदारों से मिलूँगा। इस यात्रा का उद्देश्य जापानी कंपनियों से जुड़ना और नवाचार, निवेश और अवसर का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में हरियाणा की निरंतर यात्रा को उजागर करना है।" रायबरेली में नृशंसता से मारे गए मृतक के पिता से राहुल ने की बात कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत् ने एक्स पर जानकारी दी- "नेता विपक्ष Rahul Gandhi जी ने रायबरेली में नृशंसता से मारे गए मृतक के पिता और भाई से फ़ोन पर बात की परिवार को सांत्वना के साथ न्याय की लड़ाई में पूरा साथ देने का वादा भी किया दलितों के साथ यह दरिंदगी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी - ‘बाबा के लोग’ यह बात ध्यान से सुन लें" कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी एक्स पर लिखा- "रायबरेली में एक दलित युवक की लिंचिंग की भयावह घटना हृदयविदारक और आक्रोशित करने वाली है। अपने अंतिम क्षणों में, जब उसे लाठियों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा जा रहा था, मृतक युवक को अपनी आखिरी उम्मीद - श्री राहुल गांधी की याद आई। राहुल जी, जो संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करते हैं और यहाँ के लोगों को अपना परिवार मानते हैं, के लिए यह त्रासदी बेहद दर्दनाक है। उन्होंने मृतक के पिता और भाई से व्यक्तिगत रूप से बात की है और इस असहनीय दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने भारत में लिंचिंग के खतरनाक सामान्यीकरण पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है और संकल्प लिया है कि ऐसे हिंसक तत्वों को कानूनी रूप से दंडित किया जाना चाहिए। न्याय अवश्य होना चाहिए।"