देश दुनिया की लाइव खबरें 06 अक्टूबर 2025 | Aaj Tak Live
दिन भर की खबरें 06 अक्टूबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं..;
देश दुनिया की लाइव खबरें
Live news of the country and the world 06 October 2025 | Aaj Tak Live
Aaj Tak Breaking News 06 October 2025
दिन भर की खबरें 06 अक्टूबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं..
05 अक्टूबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें
राजनाथ सिंह 9 और 10 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, इन तीन समझौतों पर कर सकते हैं हस्ताक्षर।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के निमंत्रण पर 9-10 अक्टूबर, 2025 को ऑस्ट्रेलिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से संबंधित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है।
बरेली घटना की जाँच के लिए 7 अक्टूबर को बरेली जायेगा AAP का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, रुहेलखंड प्रांत प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत प्रभारी सरबजीत सिंह मक्कड़, महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव, यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमांडों अशोक, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला, रामपुर जिलाध्यक्ष अंसार अहमद, रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, बरेली जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या और पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह शामिल हैं। यह जानकारी आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने दी।
जापान के लिए रवाना हुए नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल जापान के लिए रवाना हुए। यह जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा-
"इस यात्रा के दौरान, मैं हरियाणा में सहयोग और निवेश के नए अवसरों का पता लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिनिधिमंडलों, हितधारकों के साथ-साथ OEM और उनके आपूर्ति श्रृंखला भागीदारों से मिलूँगा।
इस यात्रा का उद्देश्य जापानी कंपनियों से जुड़ना और नवाचार, निवेश और अवसर का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में हरियाणा की निरंतर यात्रा को उजागर करना है।"
रायबरेली में नृशंसता से मारे गए मृतक के पिता से राहुल ने की बात
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत् ने एक्स पर जानकारी दी-
"नेता विपक्ष Rahul Gandhi जी ने रायबरेली में नृशंसता से मारे गए मृतक के पिता और भाई से फ़ोन पर बात की
परिवार को सांत्वना के साथ न्याय की लड़ाई में पूरा साथ देने का वादा भी किया
दलितों के साथ यह दरिंदगी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी - ‘बाबा के लोग’ यह बात ध्यान से सुन लें"
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी एक्स पर लिखा-
"रायबरेली में एक दलित युवक की लिंचिंग की भयावह घटना हृदयविदारक और आक्रोशित करने वाली है।
अपने अंतिम क्षणों में, जब उसे लाठियों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा जा रहा था, मृतक युवक को अपनी आखिरी उम्मीद - श्री राहुल गांधी की याद आई।
राहुल जी, जो संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करते हैं और यहाँ के लोगों को अपना परिवार मानते हैं, के लिए यह त्रासदी बेहद दर्दनाक है। उन्होंने मृतक के पिता और भाई से व्यक्तिगत रूप से बात की है और इस असहनीय दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।
उन्होंने भारत में लिंचिंग के खतरनाक सामान्यीकरण पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है और संकल्प लिया है कि ऐसे हिंसक तत्वों को कानूनी रूप से दंडित किया जाना चाहिए।
न्याय अवश्य होना चाहिए।"
बिहार चुनाव की तारीखों की हुई घोषणा, दो फेज में होगा मतदान, 14 नवंबर को आएंगे परिणाम
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। बिहार में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान छह नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा। सभी 243 सीटों की मतगणना 14 नवंबर को कराई जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान की तारीखों की घोषणा की। बिहार की 243 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल आगामी 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए चुनाव का कार्य 16 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
सीजेआई पर भरी अदालत में हमला करने की कोशिश
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की।
यह नाटक उस समय हुआ जब मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ वकीलों द्वारा मामलों के उल्लेख पर सुनवाई कर रही थी।
मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, वकील मंच के पास गया और अपना जूता निकालकर न्यायाधीश पर फेंकने का प्रयास किया।
हालांकि, अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप किया और वकील को बाहर निकाल दिया।
बाहर निकलते समय वकील को यह कहते सुना गया,
"सनातन का अपमान नहीं सहेंगे।"
सोनम वांगचुक हिरासत: सुप्रीम कोर्ट ने उनकी रिहाई के लिए उनकी पत्नी की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर केंद्र सरकार, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जोधपुर सेंट्रल जेल के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया। याचिका में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत उनकी नजरबंदी के खिलाफ और उनकी रिहाई की मांग की गई है।
सोनम वांगचुक ने लेह में नागरिकों की मौत की स्वतंत्र न्यायिक जाँच की माँग की है।
रविवार को जोधपुर जेल से जारी एक पत्र के अनुसार, इंजीनियर से सामाजिक कार्यकर्ता बने सोनम वांगचुक ने बीती 24 सितंबर के विरोध प्रदर्शनों में चार नागरिकों की हत्या की स्वतंत्र न्यायिक जाँच की अपील की है।
जेल से जारी कथित पत्र में वांगचुक ने कहा, "मेरी हार्दिक संवेदनाएँ उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ जो घायल हुए हैं और गिरफ्तार किए गए हैं। हमारे चार लोगों की हत्या की एक स्वतंत्र न्यायिक जाँच होनी चाहिए और जब तक ऐसा नहीं होता, मैं जेल में रहने के लिए तैयार हूँ।"
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने रविवार को एक्स पर लिखा-
"कपिल सिब्बल जी और विवेक तनखा जी को उनकी निःशुल्क सहायता के लिए हार्दिक धन्यवाद
सोनम वांग्चुकऔर लद्दाख के लोगों के लिए।
कल के लिए हमारी कानूनी टीम --"
My heartfelt thanks to @KapilSibal ji and @VTankha ji for their pro bono assistance to @Wangchuk66 and the people of Ladakh.Our legal team for tomorrow --#releaseSonamWangchuk #SaveLadakh #WeDemandJustice pic.twitter.com/W0TvVjm0zW— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) October 5, 2025
दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात और रविवार सुबह दार्जिलिंग ज़िले और पश्चिम बंगाल के अन्य उत्तरी हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश में बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मिरिक और दार्जिलिंग उप-मंडलों में विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन में ये लोग मारे गए।
दार्जिलिंग पहाड़ियों का प्रशासन करने वाली क्षेत्रीय स्वायत्त संस्था, गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि मिरिक में 11 और दार्जिलिंग में सात लोगों की मौत हुई है।
रूस एक दृष्टि भ्रम है, जो एक गुब्बारे की तरह फुला हुआ है जो फूटने ही वाला है ?
यूक्रेन के प्रथम उप विदेश मंत्री सर्गेई किस्लित्स्या (Ukraine’s First Deputy Foreign Minister Sergiy Kyslytsya) ने दावा किया है कि रूस एक गुब्बारे की तरह फुला हुआ है जो फूटने ही वाला है। उन्होंने एक्स पर लिखा-
"वास्तविक आकार मायने रखता है। लगभग सभी को बचपन से ही तथाकथित 'मर्केटर मानचित्रों' से गुमराह किया जाता रहा है, जहाँ भूमध्य रेखा से जितने दूर भूभाग होते हैं, उनका क्षेत्रफल उतना ही अधिक फैला हुआ और बड़ा होता है, जिससे उनके वास्तविक आकार का एक बड़ा गलत चित्रण होता है।
गेरार्डस मर्केटर के मानचित्रों में अफ्रीका लगभग ग्रीनलैंड के बराबर आकार का दिखाई देता है, जबकि वास्तव में अफ्रीका उससे लगभग 14 गुना बड़ा है। इसी तरह रूस भी लगभग अफ्रीका के बराबर आकार का दिखाई देता है, जबकि वह लगभग दो गुना छोटा है।
रूस एक दृष्टि भ्रम है, जो एक गुब्बारे की तरह फुला हुआ है जो फूटने ही वाला है 🎈"
इस बार इज़राइल-हमास युद्ध सुलझा लेंगे ट्रंप ?
ट्रंप को पूरा भरोसा है कि इस बार वह इज़राइल-हमास युद्ध सुलझा लेंगे
उन्होंने कहा'मुझे लगता है कि यह बहुत जल्दी निपट जाएगा'
उन्होंने दावा किया कि 'हमास के साथ शानदार बैठकें' हैं
शटडाउन के बीच ट्रंप ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू किया
‘यह अभी हो रहा है... डेमोक्रेट बहुत सारी नौकरियाँ खत्म कर रहे हैं’