Live news of the country and the world 27 October 2025 | Aaj Tak Live Aaj Tak Breaking News 27 October 2025 दिन भर की खबरें 27 अक्टूबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 26 अक्टूबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ेंआज अखिल भारतीय मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा कर सकता है निर्वाचन आयोग बताया जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग आज शाम को अखिल भारतीय मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। हालांकि पूरी जानकारी अभी भी प्रतीक्षित है, लेकिन चुनाव आयोग SIR के पहले चरण की घोषणा कर सकता है, जिसमें 10 से 15 राज्य शामिल होंगे, जिनमें 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले राज्य भी शामिल हैं। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में अगले साल चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की एक विज्ञप्ति के अनुसार आज शाम 4:15 PM नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। हरिद्वार में छठ की तैयारियां पूरी हरिद्वार में भी छठ महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दूसरे दिन खरना का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने छठी मैया के गीत भी गाए। गिड़गिड़ाते रहे अमित शाह, भाषण सुनने नहीं आए लोग ! बिहार कांग्रेस ने अमित शाह की मुंगेर रैली का वीडियो किया जारी