Live news of the country and the world 3 September 2025 Aaj Tak Breaking News 2 September 2025 3 सितंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 2 सितंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ेंप्रज्ज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगते हुए प्रधानमंत्री 'भावुक' नहीं हुए ? राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल किया है कि हर उम्र की 1000 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण करने वाले प्रज्ज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगते हुए ड्रामेबाज प्रधानमंत्री 'भावुक' नहीं हुए थे! क्यों? अपनी माँ माँ, और दूसरों की माँ? बीजेपी को वोट देने की बड़ी कीमत चुका रहे हैं लोग दिग्विजय ने मोदी से पूछा- क्या यह खबर सही है ? कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ से सवाल पूछा है कि क्या यह खबर सही है कि ट्रंप के टैरिफ का सबसे बड़ा असर सूरत की डायमंड इंडस्ट्री पर पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- "माननीय प्रधान मंत्री जी @narendramodi @PMOIndia क्या यह समाचार सही है? ट्रंप के टैरिफ का सबसे बड़ा असर सूरत की डायमंड इंडस्ट्री पर पड़ा है। वहां कल डेढ़ लाख मजदूरों को आज एक सितंबर से काम पर आने से मना कर दिया गया है। अहमदाबाद और सौराष्ट्र को मिला लें तो 5 लाख हीरा कामगारों पर नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है। बीजेपी को वोट देने की बड़ी कीमत चुका रहे हैं लोग !" दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार लगातार बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। मनाली में बाढ़ का कहर हिमाचल प्रदेश में ओल्ड मनाली को मनाली शहर से जोड़ने वाला पुल ब्यास नदी में पूरी तरह डूब गया है। बीजिंग में भव्य समारोह और सैन्य परेड चीन द्वारा जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजिंग में एक भव्य समारोह और सैन्य परेड का आयोजन किया गया। चीन ने बुधवार को बीजिंग में 80 तोपों की सलामी के साथ जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के भव्य समारोह की आधिकारिक शुरुआत की। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी जिनपिंग ने बुधवार को बीजिंग में जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी लोगों के प्रतिरोध युद्ध और विश्व विरोधी फासीवादी युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। द्वि-राज्य समाधान पर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे मैक्रॉन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा है कि वे सऊदी क्राउन प्रिंस संग न्यूयॉर्क में द्वि-राज्य समाधान पर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। अमेरिका द्वारा फिलिस्तीनी अधिकारियों को वीज़ा न देने के फैसले को उन्होंने अस्वीकार्य बताया। शी जिनपिंग पुतिन और किम जोंग के साथ मिलकर अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं-ट्रम्प चीन द्वारा जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजिंग में एक भव्य समारोह और सैन्य परेड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने कहा है कि शी जिनपिंग पुतिन और किम जोंग के साथ मिलकर अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ शोशल पर लिखा- "सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उस अपार समर्थन और "रक्त" का ज़िक्र करेंगे जो संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन को एक बेहद अमित्र विदेशी आक्रमणकारी से आज़ादी दिलाने में दिया था। चीन की विजय और गौरव की खोज में कई अमेरिकी शहीद हुए। मुझे उम्मीद है कि उन्हें उनके साहस और बलिदान के लिए उचित सम्मान और याद दिया जाएगा! राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के अद्भुत लोगों के लिए यह एक महान और स्थायी उत्सव का दिन हो। कृपया व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ दें, क्योंकि आप संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प"