देश दुनिया की लाइव खबरें 23 अगस्त 2025 | Aaj Tak Live
23 अगस्त 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ

देश दुनिया की लाइव खबरें
23 अगस्त 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ
22 अगस्त 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें
श्रीनगर में खेलो इंडिया जल क्रीड़ा महोत्सव
श्रीनगर की प्रतिष्ठित डल झील में तीन दिवसीय खेलो इंडिया जल क्रीड़ा महोत्सव चल रहा है।
दूसरे दिन के बाद पदक तालिका:
• मध्य प्रदेश – 4 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य
• ओडिशा – 1 स्वर्ण, 3 रजत, 0 कांस्य
• जम्मू और कश्मीर – 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य
23 अगस्त मौसम का हाल
आज का मौसम अपडेट | आज अधिकतम तापमान 32°C तक पहुँचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास ही रहेगा। दिन में 91 प्रतिशत आर्द्रता के साथ उमस भरी हवाएँ चलेंगी और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
23 अगस्त आज है बलराम जाखड़ जी की जयंती
आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ की जयंती है। इस अवसर पर कांग्रेस ने उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए याद किया।
दिन 6 | कल 22 अगस्त को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के नाथनगर से मतदाता अधिकार यात्रा फिर से शुरू की। कल की झलकियां देखें...
आज ही पारित हुआ था 'मनरेगा'
23 अगस्त 2005 को पारित 'मनरेगा' से देश के ग्रामीण परिवारों को रोजगार का अधिकार मिला था। कांग्रेस का दावा है कि 'मनरेगा' से देश के करोड़ों परिवारों की आजीविका सुरक्षित की और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत की।
Live Updates
- 23 Aug 2025 10:29 PM IST
'वोट चोरी' लोकतंत्र के लिए खतरा है-राहुल गांधी
Vote Chori पर Rahul-Tejashwi ने दे दी चुनौती ! Voter Adhikar Yatra | PM Modi | हस्तक्षेप
- 23 Aug 2025 10:26 PM IST
वोट चोर सुन लें- हम बिहार में 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे-राहुल की ललकार
वोट चोर सुन लें- हम बिहार में 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे-राहुल की ललकार
📍 कटिहार, बिहार में बोले राहुल गांधी
'वोट चोरी' लोकतंत्र के लिए खतरा है, इसके जरिए गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
वोट चोर सुन लें- हम बिहार में 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे।
- 23 Aug 2025 7:15 PM IST
बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने
सवाई माधोपुर की बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया मीणा ने
राजस्थान के आपदा राहत एवं प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम के साथ सवाई माधोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, ताकि आपदा की स्थिति का जायजा लिया जा सके और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
- 23 Aug 2025 7:09 PM IST
शिमला में छाई कोहरे की चादर
शिमला में कोहरे की चादर
पहाड़ों की रानी कही जाने वाली हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कोहरे की एक परत छाई हुई है, तथा मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ तीव्र दौरों की भविष्यवाणी की है।
- 23 Aug 2025 1:25 PM IST
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तेजस्वी यादव पर ‘एक्स’ पोस्ट को लेकर FIR, BJP विधायक की शिकायत
PM पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट: गढ़चिरौली में तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज
गढ़चिरौली पुलिस ने तेजस्वी यादव पर FIR दर्ज की, शिकायत BJP विधायक मिलिंद नरोटे की
महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के भाजपा विधायक मिलिंद रामजी नरोटे की शिकायत पर, राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, जैसे धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बिहार के कटिहार में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, FIR से कौन डरता है? 'जुमला' शब्द कहना भी अपराध हो गया है...वे सच बोलने से घबराते हैं...हम किसी FIR से नहीं डरते और हम सच बोलते हैं...
- 23 Aug 2025 9:38 AM IST
तेजस्वी का पीएम पर तगड़ा वार
तेजस्वी यादव का पीएम पर तगड़ा वार
तेजस्वी ने ट्वीट किया
"जनहित में प्रधानमंत्री मोदी जी से मेरी अपील है कि सिर्फ़ पुल का चार बार रिबन ना काटे बल्कि एक बड़ा वैधानिक चेतावनी बोर्ड पुल के दोनों तरफ़ लगवाएं जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि “इस पुल का प्रयोग हर इंसान अपने जोखिम पर करे क्योंकि हमारी NDA सरकार का पुल गिरने का विश्व रिकॉर्ड है और हमारी सरकार में पुल निर्माण में अरबों करोड़ का कितना भ्रष्टाचार होता है ये बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है। ऐसे में कल को ये पुल भी गिर सकता है, कृपया अपनी जिम्मेदारी पर पुल पार करें”"
- 23 Aug 2025 7:58 AM IST
ईरान ने यूरोप को "स्नैपबैक मैकेनिज्म" लागू करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी
ईरान का यूरोप को चेतावनी संदेश
- स्नैपबैक मैकेनिज्म पर ईरान का कड़ा रुख
- यूरोपीय ट्रोइका और JCPOA पर तनाव
- अराघची ने यूरोप की जिम्मेदारी बताई
- ईरान-यूरोप वार्ता अगले सप्ताह जारी रहेगी
ईरान ने यूरोप को स्नैपबैक मैकेनिज्म लागू करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। JCPOA और UNSC प्रस्ताव 2231 को लेकर तनाव गहराता जा रहा है...
Iranian FM: European troika lacks moral, legal authority to trigger snapback
— Foreign Ministry, Islamic Republic of Iran 🇮🇷 (@IRIMFA_EN) August 22, 2025
The foreign ministers of the European troika and the #EU’s foreign policy chief have held a telephone conversation with top Iranian diplomat Seyed Abbas Araghchi.
During the conversation, the Islamic… pic.twitter.com/jB486CwD8D - 23 Aug 2025 7:41 AM IST
ईरान से घबराया अमेरिका, खाड़ी में खाली कर रहा अपने एयरबेस
ईरान-इज़राइल युद्ध के बाद अमेरिका पर दबाव
ईरान-इज़राइल युद्ध के बाद अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र से अपनी सैन्य मौजूदगी घटानी शुरू कर दी है। इराक के ऐन अल-असद एयरबेस से अमेरिकी सेना की वापसी तेज़ हो गई है...
पूरी खबर यहां पढ़ें
ईरान से घबराया अमेरिका, खाड़ी में खाली कर रहा अपने एयरबेस
https://hastakshep.com/world-news/world-news/america-iraq-ain-al-asad-airbase-withdrawal-august-2025-265734
- 23 Aug 2025 7:27 AM IST
राहुल की वोटर अधिकार यात्रा का कल मुंगेर में था क्या हाल
वोट चोरी के खिलाफ राहुल की वोटर अधिकार यात्रा का कल मुंगेर में था क्या हाल, वीडियो देखें
- 23 Aug 2025 7:25 AM IST
बिजली कटने के बाद वोट चोरी के खिलाफ राहुल की वोटर अधिकार यात्रा का विहंगम दृश्य #shorts #shortsviral #shortvideo #shortsvideo


